Google Adsense क्या होता है, Adsense कैसे काम करता है और क्या हम इससे पैसे कमा सकते है? और google adsense से किन किन तरीको से पैसे कमा सकते है? ऐसे और भी बहुत सवालो के जवाब आपको आज इस पोस्ट में मिलने वाला है।
हेलो Bloggers 🙂 मेरा नाम अनुराग सिंह है और आज मैं आपको बताने वाला हू Google Adsense क्या होता है और गूगल ऐडसेंस काम कैसे करता है मतलब कि आपको गूगल ऐडसेंस के बारे में पूरी जानकारी देने वाला तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि Google Adsense क्या होता है।
Google Adsense क्या होता है
Table of Contents
Google Adsense क्या होता है?
Google Adsense क्या होता है:- Google Adsense, गूगल के ही द्वारा 18 जून 2003 में लांच किया गया गूगल का ही प्रोडक्ट है जो webpage और videos जैसे content को Monetize करके image, Links, videos, Text के विज्ञापन दिखाता है। ऐडसेंस के किसी भी ऐड को अपने कांटेक्ट को मोनेटाइज करने के लिए सबसे पहले अप्रूवल की जरूरत होती है।
गूगल ऐडसेंस ऐसी सर्विस है जो कॉन्टेंट को मोनेटाइज करता है और उस पर अपने ऐड को दिखाता है और फिर उस ऐड से जो पैसे होते हैं वह पैसा ऐडसेंस अकाउंट के मालिक के अकाउंट में भेज दिया जाता है, और गूगल ऐडसेंस उसमें से 32% अपने पास रखता है और बाकी के 68% आपके बैंक अकाउंट में भेज देता है।
Google Adsense काम कैसे करता है?
अब आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आया होगा कि कांटेक्ट के बीच बीच में जो Ad दिखाता है वह ऐड गूगल के पास कैसे आता है और गूगल ऐडसेंस काम कैसे करता है, तो आइए जानते हैं
गूगल ऐडसेंस का एक और सर्विस है जिसका नाम है ऐड वर्ल्ड, गूगल के इस सर्विस के मदद से जिन लोगों को अपने किसी भी प्रोडक्ट का प्रमोशन डिजिटल तरीके से करना होता है तो वह व्यक्ति गूगल के एडवर्ड सर्विस का इस्तेमाल करता है।
और यहां पर अपना अकाउंट बनाता है और पूरा सेटिंग करने के बाद वहां पर अपना विज्ञापन पैसे के साथ सबमिट करता है जब उनका विज्ञापन गूगल एडवर्ड अप्रूव कर देता है तो वहा एडवर्ड उस व्यक्ति के विज्ञापन को गूगल ऐडसेंस के पास भेजना शुरू कर देता है और एडवर्ड तब तक ऐड को गूगल ऐडसेंस के पास भेजता रहता है जब तक उस व्यक्ति का दिया हुआ पैसा खत्म ना हो जाए।

मतलब कि यहां पर जैसे आप अपने मोबाइल में रिचार्ज कराते हैं फिर उसमें कुछ लिमिट रहती है कि आप इतना ही मिनट किसी के भी मोबाइल पर बात कर सकते हैं जब वहां बात करने का लिमिट खत्म हो जाता है तो आपकी सर्विस बंद कर दी जाती है, इसी तरह गूगल एडवर्ड पर होता है वहां पर आप जितना पैसा डालेंगे उससे पैसे के अनुसार गूगल एडवर्ड आपके विज्ञापन को गूगल ऐडसेंस के पास भेजता रहता है जब आपका पैसा खत्म हो जाता है तो वह विज्ञापन भेजना बंद कर देता है।
यहां पर एडवर्ड उस व्यक्ति के विज्ञापन के साथ उसका पैसा भी गूगल ऐडसेंस में भेजता है अब वह विज्ञापन अगर आपके ऐडसेंस अकाउंट से आपके वीडियो या वेबसाइट पर दिखाया जाता है तो उस विज्ञापन का पैसा आपके ऐडसेंस अकाउंट में ही जुड़ जाता है।
अब यहां पर गूगल ऐडसेंस आपके उस पैसे में से 32% अपने सर्विस के लिए काट लेता है और बाकी का 68% पैसा आपके ऐडसेंस अकाउंट में जोड़ दिया जाता है।
अब जब आपके ऐडसेंस अकाउंट में $10 हो जाएंगे तो गूगल ऐडसेंस आपके अकाउंट को वेरीफाई करेगा और फिर जब आपके अकाउंट में कम से कम $100 हो जाएंगे तो आप उस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं।
ऐडसेंस अकाउंट कितने प्रकार के होते हैं?
ऐडसेंस अकाउंट दो प्रकार के होते हैं:-
- Hosted Adsense Account
- Non Hosted Adsense Account
अगर आपके पास Hosted ऐडसेंस अकाउंट है तो आप उससे केवल अपने यूट्यूब वीडियो को मोनेटाइज कर सकते हैं और अगर आपके पास नॉन Hosted ऐडसेंस अकाउंट है तो आग अपने यूट्यूब वीडियो और वेबसाइट को मोनेटाइज कर सकते हैं।
जब आप यूट्यूब वीडियो को मोनेटाइज करने के लिए ऐडसेंस अकाउंट बनाते हैं तो आपको Hosted अकाउंट मिलता है लेकिन जब आप अपने वेबसाइट के लिए ऐडसेंस अकाउंट बनाते हैं तो आपको Non Hosted ऐडसेंस अकाउंट मिलता है।
गूगल ऐडसेंस के कुछ जरूरी नियम
अगर आप गूगल ऐडसेंस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको उनके कुछ जरूरी नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए जैसे कि:-
- ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- एक व्यक्ति का जिंदगी में एक ही ऐडसेंस अकाउंट बन सकता है 2 या उससे अधिक नहीं।
- अगर आपके दो ऐडसेंस अकाउंट पाए जाते हैं तो गूगल ऐडसेंस आपके दोनों अकाउंट को बंद कर सकता है।
- गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए आपके पास या तो यूट्यूब चैनल होना चाहिए या फिर कोई अच्छा सा ब्लॉग होना चाहिए।
- जब आप के वीडियो या वेबसाइट पर गूगल ऐडसेंस के ऐड दिखाए जाएंगे और आप खुद अपने ऐड पर क्लिक करेंगे तो आपका ऐडसेंस अकाउंट बंद किया जा सकता है।
- गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल आपको तभी दिया जाएगा जब आपका कांटेक्ट गूगल ऐडसेंस के अनुसार सही होगा।
- अगर आपने किसी के भी कॉन्टेंट को कॉपी किया है तो आपके कांटेक्ट पर गूगल ऐडसेंस के ऐड नहीं दिखाए जाएंगे।
- जब आपके ऐडसेंस अकाउंट में $10 होंगे तो आपका ऐडसेंस अकाउंट को वेरीफाई किया जाएगा।
- अपने बैंक में पैसे भेजने के लिए आपके ऐडसेंस अकाउंट में कम से कम $100 होना जरूरी है।
- आपके ऐडसेंस में CTR अधिक होने पर आपके ऐडसेंस अकाउंट को बंद किया जा सकता है।
- अश्लील या पोर्न जैसे कॉन्टेंट को मोनेटाइज नहीं किया जाएगा।
हमारी तरफ से कुछ जरूरी टिप्स
अगर आप कोई गूगल ऐडसेंस अकाउंट चलाना चाहते हैं तो आपको इन नियमों के साथ हमारे टिप्स को भी जानना जरूरी है जो कि आपको आगे चलकर बहुत मदद करेगा।
- अगर आपके कॉन्टेंट को देखने के लिए ज्यादा लोग नहीं आ रहे हैं तो आपको अपने कॉन्टेंट गूगल ऐडसेंस से अप्रूव करा लेना है लेकिन आपको अपने कांटेक्ट पर ऐड नहीं दिखाना है क्योंकि जब आपके कांटेक्ट पर लोग काम आएंगे और कहीं आपके विज्ञापन पर ज्यादा क्लिक हो गए तो आपके अकाउंट का CTR ज्यादा हो जाएगा और CTR ज्यादा होने से आपका ऐडसेंस अकाउंट बंद होने का खतरा बढ़ जाता है।
- किसी के कहने पर आप किसी का कांटेक्ट चुरा कर उस पर ऐड मत लगाएगा।
- अगर दो या अधिक अकाउंट बनाना है तो आप अपने घर में या आस-पड़ोस के भरोसेमंद व्यक्ति के नाम पर बना सकते हैं।
- एक मोबाइल नंबर को कभी दो ऐडसेंस अकाउंट में इस्तेमाल नहीं कीजिएगा।
- अगर आप एक से ज्यादा ऐडसेंस अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसको अलग-अलग ब्राउज़र में लॉगिन करिएगा।
- अगर आप अपने ब्लॉग को मोनेटाइज कर रहे हैं तो उसमें एक पेज में 4 से 5 ऐड को ही लगाइए इससे ज्यादा नहीं।
Google Adsense क्या होता है – प्रश्न और उनके उत्तर
प्रश्न:- Google Adsense क्या होता है
उत्तर:- गूगल ऐडसेंस गूगल के ही द्वारा बनाया गया एक प्रोडक्ट है जिसके मदद से कॉन्टेंट को मोनेटाइज किया जाता है।
प्रश्न:- Adsense से पैसे कैसे कमाए?
उत्तर:- इससे पैसे कमाने के लिए आपको कोई यूट्यूब चैनल या फिर कोई ब्लॉग या वेबसाइट बनाना पड़ेगा और फिर आप उस पर Adsense के Ad लगा कर पैसे कमा सकते है।
प्रश्न:- ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए क्या-क्या लगता है?
उत्तर:- गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक जीमेल आईडी होना बहुत जरूरी है और उसके अलावा आपकी उम्र 18 साल से ऊपर हो।
प्रश्न:- मेरी उम्र 18 साल नहीं है तो मैं ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाऊं
उत्तर:- अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप अपने मम्मी पापा या किसी और के नाम से ऐडसेंस अकाउंट बना सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको उनके नाम से ही पूरा जीमेल आईडी बनाना होगा।
प्रश्न:- हमारे बैंक में पैसे कैसे आएंगे?
उत्तर:- जब आपके अकाउंट में कम से कम $100 पूरे हो जाएंगे तो आप अपने पैसे को अपने बैंक में अकाउंट में भेज सकते हैं। लेकिन पैसे भेजने से पहले आपको अपना आईडी और एड्रेस को वेरीफाई करना होगा।
प्रश्न:- गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाने के लिए क्या पैसे लगते हैं?
उत्तर:- नहीं इसके लिए आपको कोई भी पैसा नहीं देना होता है।
प्रश्न:- अगर हमारा ऐडसेंस अकाउंट बंद हो जाता है तो क्या हम दुबारा किसी और मेल आईडी से अकाउंट बना सकते हैं?
उत्तर:- अगर आपका पहले से कोई ऐडसेंस अकाउंट बंद हो गया है और उसमें आपने कोई भी वेरिफिकेशन नहीं किया है तो आप कोई और जीमेल आईडी किसी और मोबाइल नंबर से बनाकर दूसरा ऐडसेंस अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
प्रश्न:- मेरे पास गलती से एक ही नाम से दो ऐडसेंस अकाउंट बन गए हैं तो अब मैं क्या करूं?
उत्तर:- अगर आपके पास दो ऐडसेंस अकाउंट एक ही नाम से है और अभी तक कोई भी ऐडसेंस अकाउंट बंद नहीं हुआ है तो आपको खुद से एक ऐडसेंस अकाउंट को बंद करना होगा।
प्रश्न:- 2 adsense Account के पैसे को एक बैंक में Receive कर सकते है क्या?
उत्तर:- नही एक ही ब्यक्ति के बैंक में आप दो एडसेंस के पैसे नही ले सकते है, आपको दोनो adsense Account को अलग अलग Bank account से कनेक्ट करना होगा।
प्रश्न:- Google Adsense से हम कितने पैसे कमा सकते है?
उत्तर:- इसमे पैसे कमाने की कोई लिमिट नही है आप जितने चाहे उतने blog को open करके अनलिमिटेड पैसे कमा सकते है।
प्रश्न:- एक Gmail से कितने Adsense account बन सकते है?
उत्तर:- आप एक जीमेल id से एक ही एकाउंट बना सकते है, लेकिन इसका
ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाएं
Google Adsense क्या होता है:- अगर आप ऐडसेंस अकाउंट बनाना चाहते हैं तो आपके पास यूट्यूब चैनल या फिर कोई अच्छी बेसाइड होनी जरूरी है क्योंकि इन्हीं पर गूगल ऐडसेंस अप्रूवल देता है।
ऐडसेंस अकाउंट कैसे बनाएं इस पर मैं एक अलग से पोस्ट लिखा हूं आप उसको इस ब्लॉग पर सर्च कर लीजिए और उसे देख कर अपना ऐडसेंस अकाउंट बना लीजिए।
तो दोस्तों मैंने आपको गूगल ऐडसेंस के बारे में सारी जानकारी दे दी है अगर अब भी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप मुझसे नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं मैं उस सवाल का जवाब बहुत जल्द दे दूंगा