क्या आप भी उन लाखों लोगों की तरह हैं जो गूगल पर हर दिन सर्च करते हैं कि “YouTuber Kaise Bane”? या फिर आप भी कैमरे के सामने अपनी बात रखकर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं?
आज के समय हर कोई यह जानता है कि यूट्यूब से पैसे कमाया जा सकता है । लेकिन हर कोई ये नहीं जनता कि एक सफल YouTuber Kaise Bane? और एक यूट्यूबर बनने के लिए कौन-कौन से स्किल की जरूरत पड़ती है? यही सबसे बड़ा कारण है कि हर कोई यूट्यूब पर सफल नहीं हो सकता है ।
आज के दौर में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि यहां पर कई लोग अपना कैरियर बना रहे हैं और इससे पैसे कमा रहे हैं। लेकिन सच तो यह है कि सिर्फ एक YouTube channel बना लेना और वीडियो अपलोड कर देना काफी नहीं है। 2026 के इस कड़े कॉम्पिटिशन में सफल होने के लिए आपको एक सही दिशा, सही टूल्स और एक प्रो-प्लान की जरूरत होगी।
चाहे आप अपनी हॉबी को प्रोफेशन बनाना चाहते हों या फिर यूट्यूब से हर महीने लाखों रुपये कमाना चाहते हों। यह Post आपके लिए एक कंप्लीट YouTube Roadmap है। इस गाइड में हम जानेंगे कि कैसे आप बिना किसी महंगे सेटअप के भी एक प्रोफेशनल यूट्यूब करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
तो चलिए, आपके सपनों को हकीकत में बदलने का सफर शुरू करते हैं!
YouTuber क्यों बनाना चाहते हैं?
इससे पहले कि मैं आपको YouTuber Kaise Bane के बारे में बताऊं, मैं आपसे एक बहुत जरूरी सवाल पूछना चाहता हूं। आखिर आप एक यूट्यूबर क्यों बनना चाहते हैं?
एक सफल यूट्यूबर बनने के लिए आपको इस सवाल का जवाब देना ही होगा। अगर आप बिना किसी मकसद के यूट्यूब पर काम करेंगे तो आप शायद ज्यादा दिनों तक प्लेटफार्म पर टिक नहीं पाएंगे।
क्या आप सिर्फ फेमस होना चाहते हैं? क्या आप अपने नॉलेज से दूसरों की मदद करना चाहते हैं? क्या आप अपनी 9-to-5 की जॉब छोड़कर आजादी चाहते हैं? या फिर आप यूट्यूब पर सिर्फ पैसे कमाने के लिए आए हैं।
याद रखिए,यूट्यूब पर पैसा और शोहरत तो बहुत है, लेकिन यहाँ टिकता वही है जिसके पास एक ‘ठोस मकसद’ होता है। अगर आपका मकसद सिर्फ ‘पैसा’ है, तो शायद आप बीच में ही हार मान लें।
लेकिन अगर आपका मकसद ‘वैल्यू क्रिएट’ करना है, तो यह पोस्ट आपके लिए एक लाइफ-चेंजिंग गाइड साबित होगी।
चलिए, आगे बढ़ने से पहले एक छोटा सा ‘Self-Test’ करते हैं। आप यूट्यूबर क्यों बनना चाहते हैं? (इनमें से अपना कारण चुनें):
- [ ] अपना टैलेंट दुनिया को दिखाने के लिए।
- [ ] पैसिव इनकम (Passive Income) का जरिया बनाने के लिए।
- [ ] अपना खुद का एक ब्रांड या कम्युनिटी बनाने के लिए।
अगर आपने इनमें से कोई भी एक चुना है, तो बधाई हो! आप सही रास्ते पर हैं। अब चलिए देखते हैं कि इस सपने को हकीकत में कैसे बदलना है।
YouTube Niche कैसे चुनें? (3 आसान स्टेप्स)
जब मैंने अपना youtube channel शुरू किया था तो शुरू में मैं भी एक गलत YouTube Niche का चुनाव कर लिया था,जिसका कारण यह था कि मैं उस चैनल पर ज्यादा दिन काम नहीं कर पाया और मैंने उसको बंद कर दिया।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके साथ भी ऐसा ना हो और आपका समय बर्बाद ना हो तो आप अपने लिए एक सही यूट्यूब नीच का चुनाव करें।
ज़्यादातर नए यूट्यूबर्स यही गलती करते हैं, वे दूसरों को देखकर अपना चैनल शुरू कर देते हैं। लेकिन एक सफल यूट्यूबर बनने के लिए आपको अपनी रूचि और मार्केट की Demand के बीच का तालमेल समझना होगा।
अगर आप शुरू में ही एक गलत YouTube Niche का चुनाव कर लेते हैं और उस पर वीडियो बनाना शुरू करते हैं, तो आप कभी भी एक सफल YouTuber नहीं बन पाओगे। इसलिए शुरू करने से पहले एक प्रॉफिटेबल YouTube Niche का चुनाव कर ले।
YouTube Niche का चुनाव करने के बहुत सारे तरीके हैं, जिनमें से एक तरीके के बारे में मैं आपको यहां पर बता रहा हूँ। अगर आपको YouTube Niche का चुनाव करने के सभी तरीकों के बारे में जानना है,तो मेरे इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें। YouTube Niche चुनने के पांच तरीके
अपना YouTube Niche का चुनाव करने के लिए आप इन तीन सवालों के जवाब ढूंढें।जब आप इन तीन सवालों के जवाब ढूंढ लेंगे तो आपको अपना YouTube Niche मिल जाएगा।
1. आपकी एक्सपर्टाइज़ या रूचि क्या है?
सबसे पहले आपको एक कॉपी पेन लेना है और उसमें आपको उन सारी चीजों का लिस्ट बनाना है जिसमें आप एक्सपर्टीज रखते हैं या फिर आपको रुचि है। आप अपनी छोटी-सी छोटी रुचि को भी यहां पर लिखें । जब आप ऐसा करेंगे तो आपके पास एक लिस्ट होगी जिसमें 10 से 15 ऐसे टॉपिक होंगे जिनमें आपकी रुचि होगी।
Tips: अगर आपको अभी भी समझ नहीं आ रहा है की आपको किस चीज में रुचि है तो आप यूट्यूब में जाएं और देखें कि आप सबसे ज्यादा किस प्रकार के वीडियो को देखते हैं उनका एक लिस्ट बना लें।
जब आप अपना लिस्ट पूरा कर लेंगे तो वह कुछ इस प्रकार से दिखेगा।
- Math
- Politics
- Documentary
- History Story
- Horror Story
- Real Life Crime
- etc…
याद रखें: यूट्यूब एक मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। ऐसा टॉपिक चुनें जिस पर आप बिना बोर हुए कम से कम 100-200 वीडियो बना सकें।
2. क्या लोग उस टॉपिक को सर्च कर रहे हैं?
ठीक है, अब आपके पास एक लिस्ट है जिसमें आपने अपनी रुचि के हिसाब से 10 टॉपिक लिख लिए हैं। लेकिन सिर्फ आपकी रुचि काफी नहीं है, उस टॉपिक के लिए ‘Audience’ भी होनी चाहिए। अगर आप अपने रुचि के हिसाब से किसी भी टॉपिक पर वीडियो बनाने लगेंगे और उसको देखने वाला ही कोई नहीं होगा तो क्या ही फायदा।
इसलिए अब हम उस लिस्ट में से उन टॉपिक को कैंसिल कर देंगे जिनकी ऑडियंस नहीं है या बिल्कुल ही काम है। इसके लिए आपको लिस्ट में से हर एक टॉपिक को यूट्यूब पर सर्च करके देखना है कि क्या उससे जुड़े वीडियो पहले बने हुए हैं और उन पर कितना व्यूज है।
अब जैसे ही किसी एक टॉपिक को यूट्यूब पर सर्च करें तो ज्यादा पुराने वीडियो को मत देखे कोशिश करें की वीडियो एक साल से अंदर की हो और उन पर काम से कम 1 लाख से ज्यादा व्यूज आया हो। अगर आपको उस टॉपिक से जुड़ा दो-तीन ऐसे वीडियो मिल जाए जो एक-दो महीने पहले बने हो और उस पर एक लाख से ज्यादा का व्यूज हो तो आप उस टॉपिक पर काम कर सकते हैं।
इसके अलावा आप गूगल ट्रेंड का इस्तेमाल करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि टॉपिक के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं या फिर नहीं।
अब आपको अपनी लिस्ट में से तीन-चार ऐसे टॉपिक फाइंड कर लेना है, जो यूट्यूब पर अच्छे व्यूज ला रहे हैं।
3. क्या इसमें पैसा है
आपने जो टॉपिक सेलेक्ट किया है, अब हम चेक करेंगे कि क्या उसमें पैसे कमाने का पोटेंशियल है। हर टॉपिक की कमाई अलग होती है। उदाहरण के लिए, एक ‘Finance’ चैनल को 1000 व्यूज पर जितने पैसे मिलते हैं, शायद एक ‘Comedy’ चैनल को उतने पैसे 5000 व्यूज पर मिलें। इसे High CPM (Cost Per Mille) कहा जाता है।
मैंने देखा है कि अक्सर नए यूट्यूबर हमेशा एक ही सवाल पूछते हैं कि High CPM YouTube Niche कौन से हैं। वह कौन से YouTube Niche हैं जिस पर ज्यादा पैसा मिलता है और इसी क्राइटेरिया को ध्यान में रखकर अपने लिए YouTube Niche का चुनाव करते हैं। उनको लगता है कि वह इस प्रकार से काम करके ज्यादा पैसा कमा पाएंगे। यह सच है, लेकिन पूरी तरह से सच नहीं है।
अगर आपकी रुचि High CPM YouTube Niche में है, तब आप इस पर काम कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ High CPM देखकर चुनाव करेंगे, तो आप ज्यादा दिनों तक इस पर काम नहीं कर पाएँगे और ना ही पैसे कमा पाएँगे।
इसलिए आपको High CPM के बजाय यह देखना चाहिए कि आपने जिस भी Niche का चुनाव किया है उस पर कितने तरीके से पैसे कमाए जा सकते हैं।
क्या आपने कोई ऐसा Niche चुना है जिस पर आप चार-पांच तरीकों से पैसे कमा सकते हैं अगर हां तो आप उसेपर काम करना शुरू कर सकते हैं।
4. YouTube Niche Selection Trick?
कभी-कभी क्या होता है कि हमें दो या तीन टॉपिक में काफी रुचि होती है और हम उन सभी पर काम करना चाहते हैं। अगर आप भी इस स्थिति में फंसे हैं और कोई एक टॉपिक का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो इस ट्रिक का इस्तेमाल करें आपको अपना YouTube Niche मिल जाएगा।
आप एक कॉपी पेन लेकर एक शांत जगह पर बैठ जाएं और हेडिंग में उस टॉपिक का नाम डालें और उसके नीचे कम से कम 50 वीडियो के आइडिया लिखें और ऐसा हर एक टॉपिक के लिए करना है।
जब आप ऐसा करेंगे तो आप देख पाएंगे कि इसमें से कोई एक ऐसा टॉपिक होगा जिसके ऊपर 50 वीडियो के आइडिया को लिखने में आपको दिक्कत नहीं हुआ होगा और वही टॉपिक आपका YouTube Niche होगा।
YouTube Channel Setup कैसे करें?
YouTube Channel Setup कैसे करें?या एक बहुत बड़ा टॉपिक है और अगर इसको मैं इसी पोस्ट में बताने लगूं तो यह पोस्ट काफी लंबा हो जाएगा इसलिए मैंने इसके ऊपर एक डीटेल्ड गाइड बनाई है जो आप यहां से पढ़ सकते हैं। YouTube Channel Setup कैसे करें?पूरी जानकारी
मैं यहां पर आपको YouTube Channel Setup करने का स्टेप बता देता हूं जिससे आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना सकते हैं लेकिन अगर आपको पूरी डिटेल गाइड चाहिए तो आप ऊपर वाले पोस्ट को पढ़े। जिसमें मैंने इमेज के साथ आपको स्टेप बाय स्टेप समझाया है।
यूट्यूब चैनल को सेटअप करने के लिए सबसे पहले आपको एक gmail id की जरूरत होगी जिससे आप अपना चैनल बनाएंगे।
- सबसे पहले यूट्यूब ऐप को ओपन करें।
- प्रोफाइल पर क्लिक करें
- अब स्विच अकाउंट पर क्लिक करें
- प्लस के आइकॉन पर क्लिक करें और Gmail id का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद आप फिर से यूट्यूब पर ही डायरेक्ट हो जाएंगे।
- अब फिर से आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना है और क्रिएट चैनल पर क्लिक करना है
- यहां पर अपने चैनल का नाम और लोगों अपलोड करें और क्रिएट चैनल बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आपका चैनल सफलतापूर्वक बन जाएगा ।
यूट्यूबर बनने के लिए जरूरी इक्विपमेंट (YouTube Equipment for Beginners)
जब मैं यूट्यूब पर बनने के बारे में सोच रहा था तो मुझे लगता था कि यूट्यूबर बनने के लिए लाखों का कैमरा और स्टूडियो चाहिए, लेकिन सच यह है कि आज के टॉप यूट्यूबर्स ने भी अपने स्मार्टफोन से ही शुरुआत की थी।आप में से बहुत सारे लोग भुवन बाम (BB ki vine) जानते होंगे।लेकिन उन्होंने जब शुरुआत की थी तो उन्होंने भी अपने स्मार्टफोन से शुरू किया था।
शुरुआत करने के लिए आपको किसी महंगे सामानों की जरूरत नहीं है आपके पास इतना सामान है आप उनसे ही अपना यूट्यूब का जर्नी शुरू कर सकते हैं।
अगर आप अपना चेहरा दिखा करके वीडियो बनाते हैं तो आपको इन सारे सामानों की जरूरत पड़ेगी।
1. कैमरा (Camera)
आपके पास जो भी स्मार्टफोन है, उसका कैमरा काफी है। आज के फोन 1080p या 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो यूट्यूब के लिए बेहतरीन है।
2. माइक (Microphone) – सबसे जरूरी!
लोग खराब वीडियो क्वालिटी देख सकते हैं, लेकिन खराब आवाज़ कोई नहीं सुनता। यहां पर आपको 800 से ₹1000 तक खर्च करने की जरूरत है। आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए आप Boya BY-M1 (कॉलर माइक) को खरीद सकते हैं । यह बहुत सस्ता है और इसकी आवाज़ बहुत क्लियर है।
3. ट्राइपॉड (Tripod)
वीडियो को हिलने से बचाने के लिए एक ट्राइपॉड होना जरूरी है। आप अपने लोकल बाजार से मोबाइल के लिए एक बेसिक ₹300-₹500 वाला ट्राइपॉड ले सकते हैं।
4. लाइटिंग (Lighting)
अगर बात करें लाइटिंग की तो सूरज की रोशनी (Natural Light) सबसे अच्छी है। खिड़की के सामने खड़े होकर वीडियो शूट करें।लेकिन यहां पर एक दिक्कत है अगर आप 10 मिनट का लॉन्ग वीडियो शूट कर रहे हैं,तो यहां पर आपको दिक्कत हो सकती है क्योंकि सूरज की रोशनी हमेशा एक समान नहीं रहेगी।
शॉर्ट वीडियो शूट करने के लिए सूरज की रोशनी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है यहां पर आप 5 मिनट में एक वीडियो शूट कर पाएंगे और 5 मिनट में सूरज की रोशनी में ज्यादा कुछ फर्क भी नहीं आएगा।
अगर आप लॉन्ग वीडियो शूट करते हैं तो आपको एक Ring Light खरीद लेनी चाहिए। आप रिंग लाइट पैसे नहीं लगाना चाहते हैं तो अपने घर पर इस्तेमाल हो रहे एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर (Editing Apps)
जब हम वीडियो शूट करेंगे तो हम कई बार अपने वीडियो में गलती करेंगे और इसी गलती को ठीक करने और वीडियो में कोई एलिमेंट जोड़ने के लिए हमें वीडियो एडिटिंग करना होगा।
मोबाइल से वीडियो एडिट करने के लिए Capcut, VN और InShot बेहतरीन वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन हैं।
अगर आप बिना चेहरा दिखाएं ही अपना वीडियो बना रहे हैं तो आपके लिए सिर्फ एक स्मार्टफोन, माइक और वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर ही काफी है । इन तीनों चीजों से आप अपना एक Faceless YouTube Channel शुरू कर सकते हैं।
YouTube Video Kaise Banaye?
अब बारी आती है यूट्यूब वीडियो बनाने की तो यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए आपको इन 6 स्टेप को फॉलो करना होगा।
1. Find Video Idea
यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले हमें आइडिया खोजना होगा जिस पर हम वीडियो बनाएंगे। इसके लिए आपने जो पहले से लिस्ट बना कर रखा है उसमें से किसी एक टॉपिक को लेकर उस पर वीडियो बना सकते हैं। अगर आपके पास वीडियो आइडिया का लिस्ट नहीं है तो आप सबसे पहले आपको अपने Niche से जुड़े दूसरे क्रिएटर को देखें कि वह क्या बना रहे हैं।
आप यहां से वीडियो के लिए आइडिया निकाल सकते हैं?
- Your Content Idea list
- YouTube
- ChatGPT
- Quora
2. Research & Scripting
अब आपके पास एक वीडियो आईडिया है जिस पर आप वीडियो बनाना चाहते हैं तो अब हमें स्क्रिप्ट लिखनी होगी और स्क्रिप्ट लिखने के लिए हमें रिसर्च करना पड़ेगा क्यों कि हमने जो आईडिया चुना है उस पर भले ही हमारा रुचि है लेकिन हम उसके बारे में सब कुछ नहीं जानते इसलिए हमें उसके बारे में रिसर्च करना होगा।
रिसर्च करने के लिए आप इन प्लेटफार्मों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- YouTube: यहां पर आप अपने टॉपिक से जुड़े वीडियो देख सकते हैं और उनसे जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
- Blog पढ़कर आप जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।
- AI का इस्तेमाल करके आप अपने टॉपिक से जुड़े जानकारी कोरिसर्च कर सकते हैं।
3. Audio & Video Recording
अब अपने रिसर्च कर के एक बेहतरीन स्क्रिप्ट लिख ली है,तो अब बारी आती है रिकॉर्ड करने की अगर आप अपना चेहरा दिखा करके वीडियो बना रहे हैं तो आपको कैमरे का इस्तेमाल करके वीडियो शूट करना है। इस प्रकार के वीडियो बनाने के लिए आपको थोड़ी बहुत नॉलेज कैमरा और लाइट की होनी चाहिए।
अगर आप बिना चेहरे दिखाई ही वीडियो बनाने वाले हैं तो इसके लिए आपको अपने ऑडियो को बेहतरीन ढंग से रिकॉर्ड करना होगा।
4. Editing
अब बारी आती है वीडियो को एडिट करने की तो इसके लिए आपको किसी महंगे सेटअप या महंगे सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं है आप अपने मोबाइल में ही VN एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके प्रोफेशनल टाइप का वीडियो एडिट कर सकते हैं।
5. Title, Description & Thumbnail
वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने से पहले ही आपको उसका टाइटल उसके डिस्क्रिप्शन में क्या लिखेंगे और वीडियो का थंबनेल बनाकर रख लेना चाहिए ।
इन पांच स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से एक वीडियो तैयार कर पाएंगे। अब आप अपने वीडियो को चैनल पर अपलोड करके पब्लिश कर सकते हैं। यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए आपने जो पाँच स्टेप देखे हैं, वे सिर्फ ऊपरी परत हैं।
अगर आपको एक सफल यूट्यूब पर बना है तो आपको इन पांच स्टेप्स के अंदर गहराई में जाना होगा तब जाकर के आप इन सभी टॉपिक को अच्छे से सीख पाएंगे। Title, Description & Thumbnail यह तीनों देखने में कितने छोटे लगते हैं, लेकिन यूट्यूब वीडियो का अच्छा और कैंची Title बनाने के बारे में सीखने में ही आपको एक हफ्ते का टाइम लग सकता है।
यदि आप यूट्यूब के छोटी से छोटी चीजों के बारे में डिटेल से जानना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट YouTuberGuide.com पर जाकर के सीख सकते हैं यहां पर आपको यूट्यूब के हर सवाल का जवाब मिल जाएगा।
अब अपने यूट्यूब पर वीडियो बनाना सीख लिया है और उसको यूट्यूब पर अपलोड भी कर दिया है तो अब आईए जानते हैं कि आप यूट्यूब से पैसे कैसे कमा सकते हैं।
यूट्यूब से पैसे कमाने के तरीके
अधिकतर लोग सोचते हैं कि यूट्यूब पर पैसा सिर्फ Google AdSense के विज्ञापनों से आता है, और सच कहूं तो शुरुआत के समय में मैं भी यही सोचता था, लेकिन असलियत में यूट्यूब से पैसे कमाने के कई सारे रास्ते हैं और एक सफल यूट्यूबर कमाई के कई रास्तों का इस्तेमाल करता है।
अगर आप यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए सिर्फ गूगल ऐडसेंस के ऐड पर ही निर्भर रहेंगे,तो आप उतना पैसा नहीं कमा पाएंगे जितना आपको कमाना चाहिए। इसलिए आपको पैसे कमाने के लिए दूसरे तरीकों को भी ट्राई करना चाहिए ।
चलिए मैं आपको पूरी जानकारी देता हूं कि YouTube se paise kaise kamaye?
1. YouTube AdSense
YouTube AdSense कमाई का सबसे पहला और लोकप्रिय तरीका है। जब आपके चैनल पर विज्ञापन चलते हैं, तो यूट्यूब आपको उसका हिस्सा देता है। इसके लिए आपको YouTube Partner Program का हिस्सा बनना होता है। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कुछ शर्ते हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है।
यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में जुड़ने के लिए, युटुब क्रिएटर को दो ऑप्शन प्रदान करता है । पहला, आपके पिछले 12 महीने में 1000 सब्सक्राइब और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा होना चाहिए। इसके साथ ही आपके चैनल पर कोई भी कम्युनिटी गाइडलाइन का स्ट्राइक नहीं होना चाहिए। 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करने के लिए आपको लॉन्ग फॉर्मेट में वीडियो बनाने होंगे।
अगर आप शॉर्ट वीडियो बनाते हैं,तो आपको यूट्यूब एक ऑप्शन देता है कि आप 1000 सब्सक्राइबर और 10 मिलियन शॉट व्यूज लाकर के अपने चैनल को मोनेटाइज कर सकते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो जाएगा तो मैं अपना चैनल मोनेटाइज कर लूंगा और पैसे कमाना शुरू कर दूंगा, तो मैं आपको बता दूं कि आप पूरी तरह से गलत है। यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने के लिए और भी कई सारे चीज हैं जिनको आपको ध्यान में रखना होता है और आप जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें। YouTube Partner Program में कैसे अप्लाई करें?
एक बात मैं आपको क्लियर कर देना चाहता हूं कि आप यूट्यूब एडसेंस से कितना कमाई करेंगे यह आपके Niche पर डिपेंड होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि किस Niche पर यूट्यूब कितना पैसा देता है तो आप मेरे इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
आपको लग रहा होगा कि जब तक आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा तब तक आप पैसे नहीं कमा पाएंगे लेकिन आप यहां पर गलत है जब तक आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होता आप तब तक एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए पैसे कमा सकते हैं। चैनल मोनेटाइज हो जाने के बाद भी आप इसको कंटिन्यू रख सकते हैं फिर आपके पास यूट्यूब से पैसे कमाने के दो रास्ते हो जाएंगे।
2. एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
अगर आपके पास काम सब्सक्राइबर हैं और अभी आपका चैनल मोनेटाइज नहीं हुआ है तब भी आप एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। एफिलिएट मार्केटिंग को अगर मैं एक लाइन में बताऊं तो एफिलिएट मार्केटिंग एक तरीका है दूसरे लोगों के प्रोडक्ट को प्रमोट करके पैसे कमाने का।
जब आप किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं और आपके लिंक से जब कोई उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो प्रोडक्ट का मालिक आपको एक फिक्स्ड कमीशन देता है।
अगर मैं इसे और देहाती तरीके से समझाऊं तो आपने देखा होगा कि हमारे आसपास कोई एक ऐसा व्यक्ति होता है जो जमीन खरीदी बिक्री करने के लिए जाना जाता है। अगर किसी को जमीन खरीदना है या अपना जमीन बेचना है तो वह उसे जाकर कह देता है और वह आगे ग्राहक खोज कर लाता है।
ग्राहक जब जमीन को खरीद लेता है तो जमीन का मालिक उसको कुछ पैसे देता है जो कि उसका कमीशन होता है और इसी प्रक्रिया को जब हम ऑनलाइन करते हैं तो इसे ही एफिलिएट मार्केटिंग कहते हैं।
जब आप जेनुइन प्रोडक्ट को प्रमोट करेंगे तभी आपका सेल होगा और आपको कमीशन मिलेगा अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कौन सा प्रोडक्ट प्रमोट करें तो आप वीडियो बनाने के लिए जिस भी गैजेट का या किसी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं उसको ही प्रमोट कर सकते हैं।
चलिए मैं आपको एक एग्जांपल से समझाता हूं कि आप कौन-कौन से प्रोडक्ट को एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए प्रमोट कर सकते हैं। आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आप कुछ गैजेट का इस्तेमाल करते होंगे, जिससे कि आप कंटेंट बनाएंगे। वह आपका फोन, लैपटॉप,माइक या फिर Canva हो सकता है,आप इन प्रोडक्ट के एफिलिएट को ज्वाइन करके प्रमोट कर सकते हैं।
अगर आप एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में ज्यादा डिटेल से सीखना चाहते हैं,तो मेरे इस ब्लॉग पोस्ट को एक बार जरूर पढ़ें। एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें?
3. स्पॉन्सरशिप (Brand Collaborations)
जब आपका चैनल थोड़ा बड़ा हो जाएगा, तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट का रिव्यू या मार्केटिंग करने के लिए आपको पैसे देंगे। जब आप पैसे लेकर किसी चीज के बारे में अपने ऑडियंस को बताते हैं तो उसे ही स्पॉन्सरशिप कहा जाता है।
स्पॉन्सरशिप से बहुत ज्यादा पैसा मिलते हैं। जितना आप यूट्यूब ऐडसेंस के जरिए एक महीने में पैसा कमाते हैं उतना पैसा आपको एक स्पॉन्सरशिप से मिल सकता है। स्पॉन्सरशिप में आपको कंपनियां अप्रोच करती हैं और अपने प्रोडक्ट के बारे में अच्छी अच्छी बातें बोलने को कहते हैं।
कंपनी आपको एक डेडीकेटेड वीडियो बनाने के लिए कह सकती है या फिर आप जो पहले से वीडियो बनाकर रखे हैं उसमें ही स्पॉन्सरशिप को इंटीग्रेटेड करने के लिए कह सकती हैं।यह कंपनी के ऊपर डिपेंड करता है कि वह किस प्रकार से आपके साथ काम करना चाहती है।
अगर आप स्पॉन्सरशिप के बारे में इंटरेस्टेड हैं और ज्यादा जानकारी चाहते हैं जैसे स्पॉन्सरशिप क्या है? स्पॉन्सरशिप कैसे मिलता है? नए क्रिएटर को स्पॉन्सरशिप के लिए क्या करना होता है?और ऐसे ही कई सारे सवालों के जवाब आपको मेरे इस पोस्ट में मिल जाएंगे। Sponsorship Master Class: नए क्रिकेटर के लिए पूरी जानकारी
4. चैनल मेंबरशिप और सुपर चैट
अगर आप अपने यूट्यूब चैनल की मदद से ऑडियंस को वैल्यू देंगे,तो लोग आपको सीधे सपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए यूट्यूब में सुपर चैट और मेंबरशिप का दो ऑप्शन होता है, जिसके जरिए आपके लॉयल ऑडियंस सीधे आपके पैसे सेंड कर सकते हैं।
- Super Chat: लाइव स्ट्रीम के दौरान फैंस आपको पैसे भेज सकते हैं ताकि उनका कमेंट हाईलाइट हो।
- Membership: लोग आपके चैनल की मंथली मेंबरशिप ले सकते हैं, जिसके बदले आप उन्हें स्पेशल बैज या एक्सक्लूसिव वीडियो देते हैं।
5. खुद का प्रोडक्ट या कोर्स बेचना
आजकल बड़े यूट्यूबर्स अपनी खुद की ई-बुक्स, टी-शर्ट्स (Merchandise), या ऑनलाइन कोर्सेज बेचकर करोड़ों कमा रहे हैं। यह लॉन्ग-टर्म में सबसे सुरक्षित और सबसे बड़ा इनकम सोर्स है। लेकिन इसके लिए भी आपको अपने ऑडियंस को शुरुआत में फ्री में वैल्यू देकर उनको ट्रस्ट करना होता है कि आप अगर फ्यूचर में कोई खुद का प्रोडक्ट या कोर्स बेचते हैं तो वह उनको वैल्यू प्रदान करेगा।
इस ऑप्शन का इस्तेमाल आपको सबसे लास्ट में करना चाहिए जब आप एक सफल यूट्यूब पर बन जाए और आपको लोग जानने लगे। अगर आप शुरुआत में ही अपना खुद का कोई प्रोडक्ट या कोर्स बेचने लगेंगे तो जो आपकी ऑडियंस आएगी उसको लगेगा कि यह सिर्फ अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए ही यूट्यूब पर आया है और वह आपके लॉयल फैंस नहीं बन पाएंगे।
अब तक आपने जान लिया है कि यूट्यूब से पैसे कमाने के कौन-कौन से तरीके हैं जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं। लेकिन अभी भी आपको युटुब मोनेटाइजेशन के बारे में बहुत कुछ सीखना है। अपने यूट्यूब को शुरू ही पैसे कमाने के लिए किया था लेकिन जब तक आप यूट्यूब के मोनेटाइजेशन को अच्छे से नहीं समझेंगे तब तक आप थोड़े बहुत ही पैसे कमा पाएंगे।
अगर आपको ज्यादा पैसे कमाने हैं तो आपको युटुब मोनेटाइजेशन के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए और इसके ऊपर मैंने एक बहुत ही डिटेल गाइड लिखा है जिसको आप इस पोस्ट के जरिए पढ़ सकते हैं।
- YouTube monetization के बारे में पूरी जानकारी
- YouTube se paise kaise kamaye?
FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
1. यूट्यूब चैनल शुरू करने में कितने पैसे लगते हैं?
यूट्यूब चैनल शुरू करना बिल्कुल मुफ्त है। आपको बस एक Gmail ID की जरूरत होती है। शुरुआत में आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे और फ्री एडिटिंग ऐप्स (जैसे VN) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. यूट्यूब पैसे कब देना शुरू करता है?
यूट्यूब आपको पैसे तब देना शुरू करता है जब आपका चैनल ‘Monetize’ हो जाता है। इसके लिए आपके पास पिछले 1 साल में कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे का वॉच टाइम (या शॉर्ट्स पर 90 दिनों में 10 मिलियन व्यूज) होना चाहिए।
3. क्या बिना चेहरे दिखाए भी यूट्यूबर बना जा सकता है?
हाँ, बिल्कुल! इसे ‘Faceless YouTube Channel’ कहते हैं। आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग, व्हाइटबोर्ड एनिमेशन, स्टॉक फुटेज या केवल अपनी आवाज (Voice-over) का इस्तेमाल करके भी सफल चैनल चला सकते हैं।
4. 2026 में यूट्यूब पर सफल होने में कितना समय लगता है?
यह आपकी कंटेंट क्वालिटी और टॉपिक पर निर्भर करता है। औसतन, अगर आप हफ्ते में 2-3 अच्छी वीडियो डालते हैं, तो 6 से 12 महीने में आपको अच्छे रिजल्ट्स दिखने शुरू हो जाते हैं।
5. क्या वीडियो एडिटिंग के लिए महंगे लैपटॉप की जरूरत है?
शुरुआत में नहीं। आप VN Editor या InShot जैसे मोबाइल ऐप्स से प्रोफेशनल लेवल की एडिटिंग कर सकते हैं। जब आपकी कमाई शुरू हो जाए, तब आप अच्छे लैपटॉप में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, YouTuber बनना केवल वीडियो बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि यह अपनी कला और विचारों को दुनिया के सामने रखने का एक सशक्त माध्यम है। हो सकता है कि शुरुआत में आपको कम व्यूज मिलें या वीडियो एडिटिंग में समय लगे, लेकिन याद रखें! आज के हर बड़े यूट्यूबर ने शून्य से ही शुरुआत की थी।
2026 में यूट्यूब पर सफल होने की असली चाबी Consistency और ‘सीखते रहना’ है। अगर आप आज अपना पहला कदम उठाते हैं और अपनी ऑडियंस को वैल्यू देते हैं, तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
तो इंतज़ार किस बात का? अपना फोन उठाइए, अपना टॉपिक चुनिए और आज ही अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड कीजिए! अगर आपके मन में भी “एक सफल यूट्यूबर कैसे बने” से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं