2026 में Blogging Kaise Kare और महीना के $500 कमाए

Blogging Kaise Kare: क्या आप 2026 में घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने का तरीका ढूंढ रहे हैं? अगर हाँ, तो Blogging आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। आपने सुना होगा कि “AI आने के बाद ब्लॉगिंग खत्म हो गई है।” लेकिन सच यह है कि ब्लॉगिंग खत्म नहीं हुई है, बल्कि बदल गई है।

आज भी लोग असली इंसानों के अनुभव पढ़ना चाहते हैं, रोबोट के लिखे जवाब नहीं। अगर आपके पास सही जानकारी और बताने का अनोखा अंदाज है, तो 2026 आपके लिए ब्लॉगिंग शुरू करने का सबसे सुनहरा समय है।

आज के डिजिटल युग में लोग अपनी जानकारी, अनुभव और क्रिएटिव आइडियाज को ब्लॉग के ज़रिए दुनिया तक पहुँचा रहे हैं और अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको किसी दूसरे पोस्ट को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी । क्योंकि इस पोस्ट में मैंने ब्लॉगिंग कैसे करें, Blog Kaise Banaye से लेकर ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए तक के सारे तरीको को बड़े ही आसान तरीके से समझाया है ।

मैंने इस गाइड को 2026 के नए SEO नियमों, AI टूल्स के सही इस्तेमाल और लेटेस्ट मोनेटाइजेशन तरीकों के साथ अपडेट किया है। चाहे आप स्टूडेंट हों या हाउसवाइफ, अगर आप इस गाइड के हर स्टेप को फॉलो करते हैं, तो आपको सफल ब्लॉगर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

चलिए, आपकी Blogging Journey की शुरुआत करते हैं…

शुरुआत की तैयारी (Mindset & Basics)

ब्लॉगिंग में सफल होने के लिए सिर्फ टेक्निकल ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि सही Mindset और Basics का होना बहुत ज़रूरी है। 2026 में, जहाँ कॉम्पिटिशन और AI दोनों बढ़ गए हैं, इस लिए आपको तैयारी बिलकुल सही होनी चाहिए ।

सही माइंडसेट (The Right Mindset)

अगर आप इन 3 Mindsets का इस्तेमाल करेंगे, तो ब्लागिंग में कभी फेल नहीं होंगे।

  • सीखने की इच्छा (Learning Attitude): आपको हर दिन नया सीखना होगा। चाहे वो आपके niche से जुदा हो, AI टूल्स का इस्तेमाल हो, SEO हो या लिखने का नया तरीका।
  • निरंतरता (Consistency): महीने में एक दिन 10 लेख लिखने से बेहतर है कि आप हर हफ्ते 1 या 2 अच्छी क्वालिटी के लेख लिखें और कंसिस्टेंसी के साथ ब्लॉग पर अपडेट करे।
  • धैर्य (Patience): ब्लॉगिंग कोई “रातों-रात अमीर बनने” की स्कीम नहीं है। गूगल पर रैंक करने और ट्रैफिक पाने में 6 से 12 महीने लग सकते हैं। हालाँकि ब्लॉग पर traffic लाने के और भी तरीके है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने ब्लॉग पर 30 से 60 दिनों के अन्दर traffic ला सकते है ।

ब्लॉगिंग क्या है? (What is Blogging?)

ब्लॉगिंग एक ऐसा तरीका है, जिसमें कोई भी व्यक्ति इंटरनेट पर एक ब्लॉग बनाकर उस पर अपनी बातों, जानकारी, अनुभवों, विचारों या किसी खास विषय पर लेख लिखकर दूसरों लोगों के साथ शेयर करता है । इस लेख को हम ब्लॉग पोस्ट कहते हैं ।

अगर मैं इसको और आसान तरीके से समझाऊं, तो जिस प्रकार से पुराने ज़माने में लोग अपनी Personal Diary लिखते थे जिसे सिर्फ वो खुद पढ़ते थे। ब्लॉगिंग उसी डायरी का Digital Version है, जिसे पूरी दुनिया पढ़ सकती है।

ब्लागिंग में सिर्फ ब्लॉग बनाकर ब्लॉग पोस्ट लिखना ही नहीं होता है, इसके अलावा भी कई सारे काम होते हैं जो ब्लागिंग में करना होता है । इन सारे कामों को हम इसी पोस्ट में आगे Blogging Skills वाले क्षेत्र में जानेंगे।

ब्लॉगिंग का मतलब क्या होता है?

ब्लॉगिंग का मतलब है अपनी बात, जानकारी या हुनर को एक वेबसाइट (जिसे Blog कहते हैं) के जरिए लिखकर इंटरनेट पर लोगों तक पहुँचाना। इसे आप एक “डिजिटल डायरी” या “ऑनलाइन मैगजीन” समझ सकते हैं जहाँ लेखक (Blogger) नियमित रूप से नए लेख डालता है।

Blogger कौन होता है और क्या करता है?

Blogger वह व्यक्ति होता है जो एक ब्लॉग को शुरू से बनता और उसका प्रबंधन (Management) करता है और उस पर नियमित रूप से कंटेंट लिखता है। एक ब्लॉगर मुख्य रूप से इन कार्यों को करता है।

  • विषय का चयन (Niche Selection): ब्लॉगर सबसे पहले यह तय करता है कि वह किस बारे में लिखेगा, जैसे:- टेक्नोलॉजी, कुकिंग, हेल्थ, या पर्सनल फाइनेंस।
  • ब्लॉग बनाना (Blog Setup): ब्लॉगर डोमेन और होस्टिंग का इस्तेमाल करके एक ब्लॉग को सेटअप करता है । 
  • लेख लिखना (Content Creation): ब्लॉगर का सबसे मुख्य काम आर्टिकल (Post) लिखना है। वह जानकारी को कहां हो रके कट्ठा करता है और उसे सरल शब्दों में अपने पाठकों के लिए पेश करता है।
  • ब्लॉग का प्रबंधन (Blog Management): वेबसाइट को अपडेट रखना, उसकी डिजाइन सुधारना और तकनीकी चीजों का ध्यान रखना भी ब्लॉगर की जिम्मेदारी होती है।
  • सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO): ब्लॉगर अपने लेख में सही शब्दों (Keywords) का इस्तेमाल करता है ताकि जब कोई गूगल पर सर्च करे, तो उसका ब्लॉग सबसे ऊपर आए। इसके लिए वह कीबोर्ड रिसर्च करता है । 
  • पाठकों से जुड़ाव (Engagement): ब्लॉगर अपने पाठकों के कमेंट्स का जवाब देता है और सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ा रहता है।

ब्लॉग और वेबसाइट में अंतर

ब्लॉग और वेबसाइट दोनों ही इंटरनेट पर जानकारी साझा करने के माध्यम हैं, लेकिन 2026 के डिजिटल युग में, जहाँ AI (Artificial Intelligence) और इंटरैक्टिव कंटेंट का बोलबाला है, ब्लॉग और वेबसाइट के बीच का अंतर काफी कम हो गया है, लेकिन इनके उद्देश्य और काम करने के तरीके में आज भी स्पष्ट अंतर है।

S.NBlog (ब्लॉग)Website (वेबसाइट)
1ब्लॉग में नए लेख (Posts) नियमित रूप से डाले जाते हैं। जिसके कारण यह Dynamic होते है। वेबसाइट में स्थिर (Static) पेज होते हैं, जिन्हें बार-बार अपडेट नहीं किया जाता।
2इसमें Content Time-based होता है यानी नई पोस्ट ऊपर और पुरानी नीचे दिखाती है।इसमें Content Page-based होता है — जैसे Home, About, Contact आदि।
3ब्लॉग का मकसद जानकारी देना और engagement बढ़ाना होता है।वेबसाइट का मकसद बिज़नेस/सेवा दिखाना या सूचना देना होता है।
4ब्लॉग को कोई भी व्यक्ति लिख सकता है। जैसे Personal Blog, Travel Blog, Food Blog आदि।वेबसाइट ज्यादातर कंपनी, ब्रांड, संस्थान आदि के लिए होती है।
5ब्लॉग में अक्सर Comment Section होता है, जहाँ पाठक प्रतिक्रिया देते हैं।वेबसाइट में कम ही इंटरऐक्शन होता है, सिर्फ फॉर्म या बटन होते हैं।
6उदाहरण: bloggingkaisekare.com , yojanabazaar.comउदाहरण: amazon.in, icicibank.com

आजकल ज़्यादातर वेबसाइटों में एक ब्लॉग वाला सेक्शन भी होता है। मतलब, वेबसाइट पर जहाँ एक तरफ “About us”, “Our Products”, और “Contact us” जैसे पेज होते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ब्लॉग भी होता है। जहाँ वो लोग ताज़ा अपडेट, नए आइडिया या अपने अनुभव शेयर करते हैं।

किसी कंपनी की वेबसाइट है। वहाँ वो अपने प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में जानकारी देंगे, लेकिन उसी साइट पर एक ब्लॉग भी होगा जिसमें वो बताएँगे कि मार्केट में क्या नया चल रहा है, उनके प्रोडक्ट में क्या नया अपडेट आया है, या फिर इंडस्ट्री से जुड़ी बातें।

ब्लॉगिंग क्यों करें?

ब्लॉगिंग एक शानदार तरीका है अपने ज्ञान को दुनिया तक पहुँचाने, अपनी पहचान बनाने और घर बैठे पैसे कमाने का। अगर आपको किसी भी विषय की जानकारी है। चाहे वो पढ़ाई से जुड़ा हो, खाना, तकनीक, हेल्थ या कोई और फील्ड, तो आप उसपर ब्लॉग लिखकर लोगों की मदद कर सकते हैं और साथ ही खुद की एक ब्रांड वैल्यू भी बना सकते हैं।

ब्लॉगिंग से आप Google AdSense, Affiliate Marketing, Sponsorship और अपने प्रोडक्ट बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इसे आप कहीं से भी कर सकते हैं । ना ऑफिस की ज़रूरत, ना टाइम की पाबंदी। सीखते हुए सिखाने का और पैसिव इनकम कमाने का यह एक आसान, सस्ता और दमदार तरीका है।

अगर आप अपनी आवाज़ दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं और साथ ही एक संपत्ति (Asset) बनाना चाहते हैं जो सोते समय भी आपके लिए काम करे, तो आपको ब्लॉगिंग ज़रूर करनी चाहिए।

  • ब्लॉगिंग क्यों करें? 19 कारण

Blogging के लिए जरूरी Skills

यदि आप ब्लॉगिंग शुरू कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी Blogging Skills को भी सीखना होगा ।

  1. Niche Research
  2. Blog Setup
  3. Basic HTML & CSS
  4. Content Research
  5. Content Writing
  6. Storytelling
  7. SEO
  8. Keyword Research
  9. Marketing
  10. Basic Graphic Design
  11. Analytics समझना
  12. Time Management
  13. Monetization

ब्लॉगिंग के लिए ये सभी Blogging Skills सीखने में थोड़ी मेहनत और समय लगेगा, लेकिन जैसे-जैसे आप इन पर काम करेंगे, आप इन skills में बेहतर होते जाएंगे ।

Blogging के फायदे और चुनौतियाँ

ब्लॉगिंग शुरू करने के कुछ फायदे और कुछ चुनौतियां हैं, अगर आप ब्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं तो आपको इन फायदे और चुनौतियों को ध्यान में रखना चाहिए ।

फायदे (Benefits)चुनौतियाँ (Challenges)
पैसिव इनकम का ज़रिया (AdSense, Affiliate, etc.)शुरुआत में इनकम नहीं होती
खुद की पहचान बनती है (Branding & Authority)Competition बहुत ज़्यादा है
दूसरों की मदद करने का मौकाConsistency बनाए रखना मुश्किल होता
नई चीज़ें सीखने और खुद को grow करने का मौकाSEO और टेक्निकल चीज़ें सीखना पड़ता है
फ्रीडम और Flexibility (जहाँ चाहो, जब चाहो काम करो)सही टॉपिक और कीवर्ड चुनना मुश्किल होता
Networking और नए लोगों से जुड़ने का मौकामेहनत का रिजल्ट देर से आता है, जिससे मोटिवेशन डाउन हो सकता है

ब्लॉगिंग कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

चलिए अब हम जानते हैं कि ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें? यहां पर आप अपने लिए blog kaise banaye के बारे में जानेंगे ।

Step 1 – Niche का चुनाव कैसे करें?

ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए, सबसे पहले आपको एक Blog Niche का चुनाव करना होगा तोड़ देना जिस पर आप अपना ब्लॉग बनाएंगे और उस पर ब्लॉग पोस्ट लिखेंगे।  ब्लॉग नीच का चुनाव करने के कोई सारे तरीके हैं, लेकिन उसमें से सबसे बढ़िया और ज्यादा पैसे कमाने वाला नीच खोजने के तरीके के बारे में आज मैं आपको बताने वाला हूं ।

अगर आप लंबे समय तक ब्लॉगिंग करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको उस विषय पर काम करना चाहिए, इसके बारे में आपको ज्ञान हो और आप उस पर लंबे समय तक लिख सकते हो ।

अगर आप एक हाउसवाइफ हैं, और आपको कोई सारे चीजों के बारे में जानकारी है । लेकिन खाना बनाना एक ऐसा चीज है जिसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी हो सकती है । अगर आपको खाना बनाने में ज्यादा जानकारी है तो आप इस पर अपना एक ब्लॉग बन सकती हैं और ज्यादा दिनों तक इस ब्लॉग को चला सकती हैं ।

अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आपको किसी विषय में अच्छी  पकड़ है, तो आप उसे विषय के ऊपर एक ब्लॉग बना सकते हैं । अगर आप एक ऑफिस वर्कर हैं, तो आप जो भी काम करते हैं उसे कम से जुड़े चीजों के बारे में ब्लॉग बना सकते हैं ।

यदि आपको ब्लॉग नीच का चुनाव करने के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो इस पोस्ट को पढ़िए: Blog Niche: नए ब्लॉगर ब्लॉग नीच कैसे चुने?

2026 की Top 10 Profitable Niche (जहाँ कंपटीशन कम है)

क्र.सं.ब्लॉग नीच (Niche)कमाई का मुख्य जरियाक्यों चुनें?
1Personal AI ProductivityAffiliate & Coursesलोग जानना चाहते हैं कि AI टूल्स से अपना काम आसान कैसे करें।
2Sustainable & Green LivingE-commerce & Brandingपर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, ब्रांड्स बहुत पैसा खर्च कर रहे हैं।
3Mental Health & Digital DetoxConsultation & Appsइंटरनेट की थकान के कारण लोग सुकून और ऑफलाइन रहने के तरीके ढूंढ रहे हैं।
4Solar Energy & Home AutomationAffiliate & High Lead Genसोलर पैनल और स्मार्ट होम गैजेट्स का मार्केट 2026 में पीक पर है।
5Pet Care for Busy ProfessionalsAffiliate (Pet Food/Tech)लोग अपने पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम और टेक-आधारित प्रोडक्ट्स ढूंढ रहे हैं।
6Micro-SaaS ReviewsSaaS Affiliateछोटे-छोटे सॉफ्टवेयर (SaaS) का रिव्यु करना बहुत फायदेमंद है।
7Senior Citizen Tech SupportAdSense & Servicesबुजुर्गों को डिजिटल दुनिया (Banking/Apps) सिखाने वाले ब्लॉग्स की कमी है।
8Local Tourism (Hidden Gems)Sponsorships & Toursलोग मशहूर जगहों के बजाय अनसुनी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं।
9Career Transition (AI Era)Courses & MentorshipAI के कारण जिनकी जॉब खतरे में है, वे नई स्किल्स सीखना चाहते हैं।
10Electric Vehicle (EV) LifestyleAffiliate & AdSenseEV चार्जिंग, मेंटेनेंस और एक्सेसरीज की सर्च बहुत बढ़ गई है।

Step 2 – Blogger vs WordPress: आपको कौन सा चुनना चाहिए?

ब्लॉगिंग करने के लिए एक सही प्लेटफॉर्म का चुनाव करना बहुत ही जरुरी है । नहीं तो आप अपना टाइम और पैसा दोनों ही बर्बाद करोगे ।

मार्केट में बहुत सारे ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जो आपको ब्लॉग बनाने की सुविधा देते हैं । जैसे Blogger, WordPress, Medium, Wix आदि। लेकिन इनमें से ज्यादातर प्लेटफार्म पर आपको पूरा कंट्रोल नहीं मिलता है । 

यदि आप कंटेंट को सिखाने के लिए लिख रहे हैं, तो आप किसी भी ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं । अगर आप ब्लॉगिंग से पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको वर्डप्रेस का चुनाव करना चाहिए ।

मार्केट में जितने भी ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं, उनमें से सबसे बेहतर वर्डप्रेस है। इसमें आपको आपके ब्लॉग का पूरा कंट्रोल मिलता है और इसको सीखना भी आसान है । वर्डप्रेस में ब्लॉग को मोनेटाइज करना और गूगल ऐडसेंस के कोड को लगाना भी आसान है ।

यह मैं आपको अपने personal एक्स्पेरिंस से बता रहा हूँ । क्योकि 2017 में जब मैंने ब्लॉग्गिंग कि शुरुआत किया था तो मैंने blogger.com पर अपना ब्लॉग बनाया था और उस पर एक साल तक अच्छे से कम किया ।

लेकिन उससे पैसा नहीं कमा पाया । उस समय मुझे यही पता था कि ब्लॉगिंग करके आप गूगल ऐडसेंस के जरिए पैसे कमा सकते हैं और जब मैं ऐडसेंस के लिए अप्लाई कर रहा था तो बार-बार ऐडसेंस रिजेक्ट हो जा रहा था ।

फिर मैंने वर्डप्रेस के बारे में जाना और डिसाइड किया कि मैं वर्डप्रेस पर ब्लॉगिंग करूंगा उसके बाद  मैंने पैसा कमाना शुरू किया ।

Step 3 – Domain और Hosting खरीदना

अब आपने ब्लॉगिंग करने के लिए वर्डप्रेस को चुना है तो आपको एक डोमेन और होस्टिंग खरीदना होगा, जिस पर आप वर्डप्रेस को इंस्टॉल करके अपना ब्लॉग बना पाएंगे ।

डोमेन का चुनाव करें

जब भी आप अपने ब्लॉग के लिए डोमेन का चुनाव करें, तो उसको छोटा और यूनिक रखें। ध्यान रहे कि आपने जो डोमेन नेम चुना है, वह आपके ब्लॉग की नीच (niche) से जुड़ा हो और आसानी से याद भी रखा जा सके। ऐसा नाम चुनें जो प्रोफेशनल लगे, ब्रांड बनने लायक हो और सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध हो।

एक गलती कभी भी ना करें। किसी दूसरे ब्लॉग के सफलता को देखकर उसके जैसे डोमेन नेम खरीदने की गलती ना करें । यह आपके ब्लॉगिंग करियर पर नेगेटिव असर करेगा। 

जब मैंने ब्लॉगिंग शुरू किया था तो मैं हर्ष अग्रवाल सर का shoutmeloud.com को पढ़ा करता था और उस समय मुझे Niche के बारे में बिल्कुल समझ नहीं थी । मैंने shoutmelouds.in नाम से एक डोमेन खरीद लिया और उस पर ब्लॉग बनाकर shoutmeloud.com के कंटेंट को ही हिंदी में अपने हिसाब से लिखने लगा । जिसके वजह से मेरा 6 महीने बर्बाद हो गया और कोई रिजल्ट भी नहीं मिला ।

इसीलिए आप जब भी डोमेन नाम का चुनाव करें तो बहुत सोच समझकर और यूनिक नाम रखें । कोशिश करें .com ही खरीदे ।

Hosting का चुनाव करें

होस्टिंग का चुनाव करने के लिए कई सारे चीजों को ध्यान में रखना होता है, अगर मैं उसको इस पोस्ट में समझाने लगूंगा तो यह पोस्ट काफी लंबा हो जाएगा । अगर आप होस्टिंग के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो मेरे इस पोस्ट को पढ़िए:  ब्लॉग के लिए तेज होस्टिंग कैसे चुने

अगर आप मेरा राय पूछेंगे तो मैं आपको Hostinger का Premium Web Hosting या Business Web Hosting खरीदने की सलाह दूंगा । मैं ऐसा आपको इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि पिछले 4 साल से मैं होस्टिंगर के Business Web Hosting का प्लान इस्तेमाल कर रहा हूं और मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं आई ।

अगर आपको Premium Web Hosting पर 20% का छूट चाहिए, तो आप मेरे लिंक से होस्टिंग खरीद सकते हैं ।  साथ में आपको 1 साल के लिए डोमेन नाम भी फ्री मिलेगा ।

अगर आप Business Web Hosting पर भी 20% का छूट चाहिए, तो आप मेरे लिंक से होस्टिंग खरीद सकते हैं । साथ में आपको 1 साल के लिए डोमेन नाम भी फ्री मिलेगा ।

अगर आपको होस्टिंग अच्छी नहीं लगती है तो आप एक महीने के अंदर पूरा पैसा रिटर्न ले सकते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ अपने होस्टिंग को कैंसिल करना होगा ।

Hosting कैसे खरीदें?

Step 1: सबसे पहले आप जो भी होस्टिंग खरीदना चाहते हैं उस लिंक पर क्लिक करें। Premium Web Hosting या Business Web Hosting 

Step 2: अब आपके सामने यह पेज ओपन होगा । यहां पर आप देख सकते हैं कि आपको टोटल डिस्काउंट 84% का मिला है और साथ ही में आपको एक फ्री डोमेन भी 1 साल के लिए मिल रहा है । यहां पर आपको कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना है ।

Hostinge Hosting Buy
Hostinge Hosting Buy

Step 3: अब आपके सामने होस्टिंगर का अकाउंट बनाने के लिए पेज ओपन होगा । आप यहां पर गूगल और email से अपना अकाउंट बना सकते हैं । मैं यहां पर आपको गूगल से अकाउंट क्रिएट करके दिखाऊंगा ।

Hositnger Register
Hositnger Register

Step 4: जैसे ही आप गूगल के आइकॉन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा । यहां पर आपसे अकाउंट को सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा । अगर आपने मल्टीपल अकाउंट से लॉगिन किया है तो आप जिस अकाउंट से होस्टिंगर में खाता बनाना चाहते हैं उसका चुनाव करें । मेरे पास एक ही अकाउंट है तो मैं उस पर क्लिक करूंगा। 

Hostinger loging with google
Hostinger loging with google

Step 5: हॉस्टल में अकाउंट बन जाने के बाद आप बिलिंग पेज पर आ जाएंगे यहां पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, कंट्री, एड्रेस सेलेक्ट करके कंटिन्यू वाले बटन पर क्लिक करना है

Hostinger billing adress
Hostinger billing adress

Step 6: अब आपको होस्टिंग करके तरफ से पेमेंट करने के लिए तीन ऑप्शन दिए जाएंगे आप उसमें से किसी भी एक ऑप्शन का चुनाव करके पेमेंट कर सकते हैं । मैं यहां पर यूपीआई  के जरिए पेमेंट करने वाला हूं ।

Hostinger Payment
Hostinger Payment

Step 7: अब यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और UPI ID को भरना है और कंटिन्यू बटन पर क्लिक करना है । उसके बाद होस्टिंगर की तरफ से आपके यूपीआई आईडी पर पेमेंट रिसीव करने के लिए नोटिफिकेशन जाएगा । अपना यूपीआई आईडी जानने के लिए आपको phonepe या paytem में जाना है और ऊपर की साइड दिख रहे फोटो पर क्लिक करके प्रोफाइल में चले जाना है यहां पर आपको आपका यूपीआई आईडी मिल जाएगा ।

hostinger upi payment
hostinger upi payment

Step 8: जब आप अपना phonepe ऐप ओपन करेंगे, तो आपके सामने होस्टिंगर का भेजा हुआ है रिक्वेस्ट दिखेगा । यहां पर आपको Set AutoPay वाले  बटन पर क्लिक करना है और अपना यूपीआई पिन डालकर पेमेंट कर देना है । यहां पर आपसे ₹15000 पर करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है पेमेंट उतना ही कटेगा जितना की होस्टिंग है।

hostinger phonepe upi payment
hostinger phonepe upi payment

जैसे ही आपका पेमेंट कंप्लीट हो जाएगा, Hostinger आपको hosting वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा । यहां से आप अपने होस्टिंग को मैनेज कर पाएंगे । अब हमें अपने डोमेन नेम को क्लेम करना है । डोमेन नेम के लिए हमें एक भी रुपए नहीं लगेंगे हम इसको फ्री में ले सकेंगे । आईए देखते हैं क्या फ्री में हमको कैसे क्लेम करते हैं। 

Hostinger Free Domain Claim

Step 1: सबसे पहले आपको अपने होस्टिंग कर अकाउंट में लॉगिन कर लेना है और होम पेज पर आ जाना है । यहां पर आपको Claim Domain वाले बटन पर क्लिक करना है ।

claim hostinger free domain
claim hostinger free domain

Step 2: आपके सामने एक popup खुलेगा जहां पर आपको अपने डोमेन नाम का अवेलेबिलिटी चेक करना है । यहां पर आपको अपना डोमेन नेम इंटर करना है, डोमेन का एक्सटेंशन चुना है और फिर check availability वाले बटन पर क्लिक करना है। 

check domain availability in hostinger
check domain availability in hostinger

Step 3: अगर डोमेन अवेलेबल है तो claim करने के लिए आ जाएगा । आपको सिर्फ claim domain वाले बटन पर क्लिक करना है

claim your free domain hostinger
claim your free domain hostinger

Step 4: जैसे ही आप claim domain वाले बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपसे प्राइमरी इनफॉरमेशन मांगा जाएगा। आपका कुछ इनफॉरमेशन पहले से भरा होगा और कुछ आपको भरकर finish registration वाले बटन पर क्लिक कर देना है । इतना करने के बाद आपका डोमेन सक्सेसफुली रजिस्टर हो जाएगा ।

Step 4 – WordPress इंस्टॉल करना और Setup करना

अब आपके पास होस्टिंग और डोमेन नाम है । अब हम वर्डप्रेस इंस्टॉल करके ब्लॉग को सेटअप करेंगे । चलिए अब हम स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि होस्टिंगर के होस्टिंग में वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे बनाएं?

Step 1: सबसे पहले आपको अपने होस्टिंगर में लॉगिन कर लेना है, फिर आपको वेबसाइट लिस्ट पर आ जाना है । यहां पर आपको Add Website पर क्लिक करना है और wordpress को चुना है ।

wordpress kaise install kare
wordpress kaise install kare

Step 2: अब यहां पर आपको वर्डप्रेस एडमिन का लैंग्वेज,एडमिन ईमेल और एडमिन पासवर्ड को इंटर करना है और Next वाले बटन पर क्लिक करना है । अब आपके सामने एक और पेज ओपन होगा यहां पर आपको Create Blank site पर क्लिक करना है ।

Wordpress blog set up
WordPress blog set up

Step 3: अब आपके यहां पर अपने उस डोमेन को लिखना है जिसे आपने होस्टिंग खरीद देते समय क्लेम किया था ।जैसे ही आप अपना डोमेन नेम इंटर करके नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे आपका वर्डप्रेस इंस्टॉल होने लगेगा । एक बार जब वर्डप्रेस इंस्टॉल हो जाएगा तब आपको होस्टिंगर वर्डप्रेस डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट कर देगा ।

wordpress blog set up choose domain name 3
wordpress blog set up choose domain name

Note:- अगर अपने डोमेन किसी और कंपनी से खरीद रखा है तो आपको अपने डोमेन को होस्टिंगर के साथ पॉइंट करना होगा । जब आपका डोमेन और होस्टिंग एक साथ पॉइंट हो जाएंगे तब जाकर आपका ब्लॉग लाइव होगा ।

बधाई हो अपने सफलता पूर्वक वर्डप्रेस इंस्टॉल कर लिया है ।अब आप अपने डोमेन को गूगल पर जाकर सर्च करेंगे तो आपका ब्लॉग दिखाई देगा । अब आपको अपने वर्डप्रेस को कस्टमाइज्ड करना होगा । इसके लिए आपको वर्डप्रेस थीम की जरूरत पड़ेगी जो आपके ब्लॉग को देखने में सुंदर बनाएगी । इस वर्डप्रेस ब्लॉग में अलग-अलग फीचर डालने के लिए आपको वर्डप्रेस प्लगइन की जरूरत होगी ।

Top 5 SEO Friendly Themes और Plugins

2026 में गूगल के Core Web Vitals और AI-आधारित सर्च इंजन के लिए आपकी साइट का सुपरफास्ट होना अनिवार्य है। अगर आपकी साइट 2 सेकंड से ज्यादा का समय लेती है, तो आप 50% से ज्यादा ट्रैफिक खो सकते हैं।

यहां पर मैं आपको Top 5 SEO Friendly Themes और Plugins के बारे में बताने जा रहा हूं जो आपकी साइट को सुपरफास्ट बनाएंगे ।

Top 5 SEO Friendly WordPress Themes

  • GeneratePress: यह ब्लॉगर्स की पहली पसंद है। इसका फ्री वर्जन भी बहुत तेज़ है, और प्रीमियम वर्जन में आपको ढेर सारे कस्टमाइजेशन मिलते हैं वह भी बिना साइट को भारी किए।
  • Astra: यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय थीम है। यह केवल 50KB से कम की फाइल साइज के साथ आती है, जिससे आपकी साइट पलक झपकते ही खुल जाती है।
  • Kadence WP: इसमें इन-बिल्ट हेडर/फुटर बिल्डर है और यह गुटेनबर्ग (Gutenberg) के साथ बेहतरीन तरीके से काम करती है। इसको ज्यादातर लैंडिंग पेज बनाने वाले इस्तेमाल करते है ।
  • OceanWP: अगर आप ब्लॉग के साथ-साथ छोटा ई-कॉमर्स स्टोर भी चलाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है।
  • Blocksy: यह आधुनिक, डार्क मोड सपोर्ट वाली और बहुत ही रिस्पॉन्सिव थीम है जो 2026 के डिजाइन ट्रेंड्स के साथ फिट बैठती है।

Top 5 Plugins

  • WP Rocket: यह आपकी साइट की फाइलों को कंप्रेस करता है और लोडिंग स्पीड को 2x बढ़ा देता है।
  • Rank Math SEO: यह AI की मदद से आपके कंटेंट को गूगल में रैंक कराने के लिए सुझाव देता है (Yoast से बेहतर)।
  • Link Whisper: यह ऑटोमैटिकली आपके पुराने लेखों को नए लेखों से जोड़ता है, जो SEO के लिए बहुत ज़रूरी है। यह नए bloggers के लिए जरुरी है ।
  • Content 7:  यह कांटेक्ट करने के लिए फार्म बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Sitekit by Google: यह प्लगइन नए ब्लॉगर्स के लिए बिल्कुल जरूरी है क्योंकि यह गूगल एनालिटिक्स, गूगल सर्च और ऐडसेंस को एक साथ जोड़ने में मदद करता है।

अब अगर आप वर्डप्रेस थीम और वर्डप्रेस प्लगइन कैसे इनस्टॉल करें उसके बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए दोनों पोस्ट को पढ़ें । इन पोस्ट में आपको बताया गया है कि आपके ब्लॉग के लिए बेहतर वर्डप्रेस्ड थीम कौन सा होगा और एक वर्डप्रेस ब्लॉग को चलाने के लिए कौन-कौन से प्लगइन की जरूरत होती है और उनको कैसे इनस्टॉल किया जाता है ।

Step 5 – जरूरी Pages बनाना (About, Contact, Privacy Policy, Disclaimer)

ब्लॉग में कुछ पेज हैं जिसे बनाना बेहद ही जरूरी होता है । यह पेज आपके ब्लॉग के अथॉरिटी को बढ़ते हैं । इससे आपका ब्लॉग प्रोफेशनल लगता है, यूजर को भरोसा आता है, गूगल को भी पसंद आता है और SEO में भी फायदा होता है । यह पेज नहीं होने से गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल भी नहीं मिलता है, इसलिए आपको इन पेजो को बना लेना चाहिए ।

यह कुछ पेज है जो आपको सबसे पहले बनना चाहिए ।

  1. About us
  2. Contact Us
  3. Privacy Policy
  4. Disclaimer

Step 6 – पहला Blog Post कैसे लिखें?

अब बात करते हैं कि आप अपना पहला ब्लॉग पोस्ट कैसे लिख सकते हैं । देखो हर किसी का पहले पोस्ट बेहतर नहीं होता । इसलिए आप परफेक्शन के पीछे ना भागते हुए पोस्ट लिखने पर ध्यान दें और कंटेंट राइटिंग के बेसिक स्किल पर ध्यान दें ।

  1. सबसे पहले आपको अपने नीच से जुड़े एक आसन टॉपिक का चुनाव करना है
  2. उस टॉपिक को गूगल पर सर्च करें और देखें कि दूसरे ब्लॉगर ने उस को कैसे लिखा है
  3. टॉप में रैंक कर रहे 4 से 5 ब्लॉग पोस्ट को पढ़िए और उनके नोट्स बनाइए ।
  4. सबसे पहले ब्लॉग के लिए एक शानदार टाइटल और आउटलाइन बनाया
  5. अब आउटलाइन को कंटेंट से भरते जाएं
  6. पोस्ट में इमेज, टेबल, बुलेट्स पॉइंट और वीडियो को डालें
  7. पोस्ट का On-Page SEO करें और पब्लिश कर दें

अगर आपको अभी भी समझ नहीं आया कि एक ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें, तो आप मेरे इस पोस्ट को पढ़ें: SEO Friendly Blog Post कैसे लिखें? इस पोस्ट में मैंने बताया है कि आप  एक ऐसा ब्लॉक पोस्ट कैसे लिख सकते हैं जो गूगल और पाठक दोनों को ही पसंद आए।

AI + Human Experience Formula

2025 तक लोग AI से आर्टिकल लिखवाकर सीधे पब्लिश कर देते थे, लेकिन 2026 में यह तरीका अब काम नहीं करता। अब आपको AI की रफ़्तार और इंसानी दिमाग (Human Experience) का मेल करना होगा। यहाँ मेरा सीक्रेट फॉर्मूला है।

1. AI को अपना “लेखक” नहीं, “असिस्टेंट” बनाएं

AI (जैसे ChatGPT या Gemini) का इस्तेमाल पूरा पोस्ट लिखने के लिए न करें। इसका इस्तेमाल इन 3 कामों के लिए करें:

  • Outline तैयार करना: AI से पूछें कि इस टॉपिक में क्या-क्या कवर होना चाहिए।
  • Data और Facts निकालना: कठिन टॉपिक्स पर रिसर्च करने के लिए AI की मदद लें।
  • Headline Brainstorming: एक ही टाइटल के 10 विकल्प मांगें और सबसे अच्छा चुनें।

2. ‘I’ और ‘My’ (Personal Experience) का इस्तेमाल करें

AI कभी नहीं लिख सकता कि “जब मैंने पहली बार वर्डप्रेस सेटअप किया, तो मुझे यह समस्या आई…”

  • अपने लेख में अपनी कहानियाँ जोड़ें।
  • लिखें कि आपने क्या गलती की और उसे कैसे सुधारा।
  • Google E-E-A-T के लिए यह “Experience” वाला हिस्सा सबसे ज्यादा मायने रखता है।

3. “The Curiosity Gap” पैदा करें

AI का कंटेंट अक्सर बहुत बोरिंग और सीधा होता है। आप अपने पैराग्राफ के बीच में सवाल पूछें।

  • उदाहरण: “क्या आप जानते हैं कि 90% नए ब्लॉगर पहली पोस्ट के बाद क्यों रुक जाते हैं? इसका कारण यह छोटी सी गलती है…”

4. कंटेंट का स्ट्रक्चर (EEAT Check)

2026 में पोस्ट को रैंक कराने के लिए इस फॉर्मेट को फॉलो करें:

  • Introduction: समस्या बताएं + अपना अनुभव शेयर करें।
  • Step-by-Step Guide: आसान भाषा में जानकारी दें (AI की मदद से डेटा चेक करें)।
  • Opinion/Verdict: अपना व्यक्तिगत सुझाव दें कि कौन सा टूल या तरीका सबसे बेस्ट है।
  • Verdict Table: एक तुलनात्मक टेबल (Table) जरूर बनाएं, जिसे AI आसानी से बना सकता है।

प्रो टिप: पोस्ट लिखने के बाद उसे एक बार खुद ज़ोर से पढ़ें। अगर वह किसी रोबोट की आवाज़ जैसा लग रहा है, तो उसे बदलें। 2026 में पाठक ‘Conversational Tone’ (जैसे हम आपस में बात कर रहे हैं) को पसंद करते हैं।

ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें जो Google में रैंक हो?

अगर आप एक ऐसा ब्लॉग पोस्ट लिखना चाहते हैं जो गूगल के पहले पेज पर पहले नंबर पर रैंक करें तो इसके लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना होगा। तब कहीं जाकर आपका ब्लॉग गूगल के पहले पेज पर रैंक करेगा।

हालांकि यह चीज करना आपको प्रेक्टिस के साथ ही आएगा । आपका पहला पोस्ट भी गूगल पर रैंक कर सकता है और नहीं भी, यह डिपेंड करता है कि आपने जिस टॉपिक को चुना है उसे पर दूसरों से कितना बेहतर और अच्छा पोस्ट लिख पाते हैं ।

  1. सही Keyword चुनें
  2. 1000-2500 Words का Content लिखे
  3. Strong SEO-Friendly Title बनाएं
  4. Meta Title और Description Optimize करो
  5. ध्यान खींचने वाला Introduction लिखे
  6. Content को Structure में लिखे
  7. Keyword Placement सही रखें
  8. Variety of Keywords का इस्तेमाल करें
  9. Keyword Stuffing करने से बचें
  10. Internal और External Linking करें
  11. Images, Videos, Screenshots डालें
  12. FAQ Section जरूर डालें

ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं?

अब अपने ब्लॉग बना लिया और उस पर कंटेंट भी लिख दिया, तो अब बारी है ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने की । ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने का कई सारे तरीके हैं जिनसे आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक ला सकते हैं ।

  1. Google Search
  2. Paid
  3. Social Media
  4. Quora
  5. Telegram Groups
  6. Push Notification

यह कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक ला सकते हैं । अगर आप पूरे विस्तार से जानना चाहते हैं कि इन तरीकों का इस्तेमाल करके ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं, तो मेरे इस पोस्ट को पढ़ें: ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं?

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए?

Google AdSense

नए ब्लॉगर के लिए ब्लॉग से पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है गूगल ऐडसेंस से पैसे कमाना । अगर आप गूगल ऐडसेंस के पॉलिसी को ध्यान में रखकर कम करें तो आप गूगल एडसेंस से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं । इसके लिए आपको अपने ब्लॉग पर अच्छे क्वालिटी में पोस्ट पब्लिश करने हैं और जब रोज के 100 विजिटर आपके ब्लॉग पर आने लगे तब जाकर आप गूगल ऐडसेंस के लिए अप्लाई करें आपको 4 से 5 दिन के अंदर अप्रूवल मिल जाएगा ।

कई बार क्या होता है कि नए ब्लॉगर गूगल ऐडसेंस के पॉलिसी को ध्यान नहीं रखते हैं जिस कारण से उन्हें गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल नहीं मिलता है । अगर आपको गूगल ऐडसेंस का प्रॉब्लम नहीं मिलता है तो आप गूगल ऐडसेंस के अल्टरनेटिव का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

Affiliate Marketing

एफिलिएट मार्केटिंग भी एक अच्छा जरिया है ब्लॉग से पैसा कमाने का । एफिलिएट मार्केटिंग में किसी दूसरे व्यक्ति या कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट किया जाता है और जब कोई आपके एफिलिएट लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदना है तब जाकर आपको कमीशन मिलता है ।

जब भी आप एफिलिएट मार्केटिंग करें, तो एक बात हमेशा ध्यान में रखें की आप जिस भी प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए चुने वह आपके नीच से रिलेटेड हो । जब प्रोडक्ट आपके नीच से रिलेटेड होगा तो आपके ब्लॉग पर आने वाले लोग उस प्रोडक्ट को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे और जिससे आपकी कमाई भी ज्यादा होगी ।

Digital Products (eBooks, Courses)

आप अपने नीच से रिलेटेड डिजिटल प्रोडक्ट बनाकर बेच सकते हैं और उस से पैसे कमा सकते हैं । यदि आप ट्रैवल नीच पर काम करते हैं, तो आप एक कोर्स बना सकते हैं जिसमें आप बता सकते हैं कि ट्रैवल कैसे शुरू करें और ट्रैवल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें ।

कुल मिलाकर आप एक ऐसा ट्रैवल कोर्स लॉन्च कर सकते हैं, जिसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए पूरा गाइड हो । आप चाहे तो डोमेस्टिक के लिए अलग और इंटरनेशनल के लिए अलग दो कोर्स लॉन्च कर सकते हैं। आप एक ebook भी लिख सकते हैं । 

इसके अलावा भी कई सारे ऐसे तरीके हैं जिनसे आप पैसे कमा सकते हैं, लेकिन नए ब्लॉगर के लिए यह तीन तरीके ही काफी है । अगर आप सभी तरीकों को एक ही साथ सीखोगे तो कंफ्यूज हो जाओगे । यदि आप सभी तरीकों को जानना चाहते हैं तो मेरे इस पोस्ट को पढ़िए: ब्लॉग से पैसे कमाने के 10 तरीके

ब्लॉगिंग में Success पाने के लिए Tips

यही अगर आप ब्लागिंग में सफल होना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी चीज हैं जो आपको ध्यान में रखना होगा । 

  • Consistency बनाए रखें
  • Audience से Connect करें
  • Auidence को इकट्ठा करें
  • Analytics का Use करें
  • Competitors को Observe करें
  • Update follow करें
  • दूसरे प्लेटफार्म पर भी काम करें

2026 Blogging Checklist

अगर आप इन 10 पॉइंट्स को टिक कर लेते हैं, तो आपको सफल ब्लॉगर बनने से कोई नहीं रोक सकता:

  • [ ] Micro-Niche का चुनाव: क्या आपने किसी एक छोटे और खास विषय (जैसे: EV Bike Review) को चुना है?
  • [ ] Domain & Hosting: क्या आपने एक आसान और छोटा .com या .in डोमेन ले लिया है?
  • [ ] E-E-A-T चेक: क्या आपने अपने ‘About Us’ पेज और ‘Author Bio’ में अपनी विशेषज्ञता (Experience) के बारे में लिखा है?
  • [ ] AI + Human Formula: क्या आपका कंटेंट रोबोटिक तो नहीं है? (सुनिश्चित करें कि आपने अपने व्यक्तिगत अनुभव जोड़े हैं)।
  • [ ] Mobile Friendly Design: क्या आपका ब्लॉग मोबाइल पर 3 सेकंड से कम समय में खुल रहा है?
  • [ ] Visual Elements: क्या आपने पोस्ट में कम से कम 3 ओरिजिनल स्क्रीनशॉट्स या इन्फोग्राफिक्स इस्तेमाल किए हैं?
  • [ ] Internal Linking: क्या आपने इस पोस्ट को अपने दूसरे पुराने या नए पोस्ट से लिंक किया है?
  • [ ] SEO Optimization: क्या आपने Main Keyword को Title, First Paragraph और Alt Text में डाला है?
  • [ ] Social Media Presence: क्या आपने अपने ब्लॉग के नाम से एक Telegram चैनल या Instagram पेज बनाया है?
  • [ ] Consistency Plan: क्या आपके पास अगले 30 दिनों के लिए कम से कम 10 टॉपिक्स की लिस्ट तैयार है?

FAQs About Blogging Kaise kare

क्या ब्लॉग से वाकई में पैसे कमाए जा सकते हैं?

जी हां आप ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं । अगर आप सही ब्लॉग नीच और सही तरीके से कम करें तो आप ब्लॉग से बहुत सारा पैसा कमाया सकते हैं ।

एक ब्लॉग शुरू करने में कितना खर्च आता है?

एक ब्लॉग शुरू करने में आपको ₹2500 से ₹3000 के बीच में खर्च आता है । अगर आपके पास पैसा नहीं है तो आप फ्री में भी ब्लॉग बना सकते हैं ।

क्या ब्लॉगिंग को फुल-टाइम कर सकते हैं?

जी हां, आप ब्लॉगिंग को फुल टाइम भी कर सकते हैं । लेकिन आप ब्लॉगिंग को तब तक फुल टाइम ना करें जब तक यह आपकी जॉब के तीन गुना पैसे कम कर ना दें।

क्या 2026 Blogging शुरू करने का सही समय है

 हां 2026 ब्लॉगिंग शुरू करने का बिल्कुल सही समय है। यदि आप सही अप्रोच और सही गाइडेंस की जरूरत है ।

निष्कर्ष (Conclusion)

मुझे उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप ब्लॉगिंग कैसे करें (Blogging Kaise Kare) को बेहतर ढंग से समझ गए होंगे । जब आप अपने लिए एक ब्लॉग सेटअप कर लें, उस पर कंटेंट लिखना शुरू करें और उसको मोनेटाइज कर लें तब आप अपने ब्लॉग से अच्छी खासी कमाई करने लगेंगे ।

हालांकि, तब जाकर आपको ब्लागिंग में और कई सारे समस्याओं का सामना करना होगा जिसका समाधान आपको इसी ब्लॉग पर मिल जाएगा । आपने इस पोस्ट में जो पढ़ा उतना ही ब्लॉगिंग नहीं है इसके अलावा भी कई ऐसे स्किल है, जिन्हें आपको सीखना है जो आपको आपके ब्लॉगिंग करियर में मदद करेंगे ।

ब्लॉगिंग का सफर लंबा है, लेकिन आपको इसे अकेले तय करने की जरूरत नहीं है। हमारे VIP Telegram ग्रुप और Instagram कम्युनिटी से जुड़ें जहाँ मैं रोज़ाना नए SEO अपडेट्स, कमाई के प्रूफ और ब्लॉगिंग टिप्स शेयर करता हूँ।

आपका कोई सवाल है? मुझे Instagram पर DM करें, मैं हर मैसेज का जवाब देने की कोशिश करता हूँ!

Scroll to Top